Pankaj Kushwaha Total Solution एक professional technical service provider है।
हम website development, CCTV installation, computer repairing और digital solutions
जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद
service देना है।
घर कभी खाली नहीं होता, बस लोग कम हो जाते हैं।
भाई कमाने निकल गया, बहन ससुराल चली गई
एक ही घर के दो चिराग, अलग-अलग दुनिया में खो गए
जो आंगन कभी हंसी से गूंजता था,
आज वहां सन्नाटा सोता है।
मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं,
पिता चुपचाप सब कुछ ढोता है
एक रोटी चार टुकड़ों में बंटती थी,
आज थाली पूरी रह जाती है।
जिस घर में शोर कम नहीं होता था,
अब घड़ी की टिक-टिक सुनाई आती है।
वक्त ने क्या खेल रचाया है,
सब अपने होकर भी दूर हो गए।
एक ही छत के नीचे पलने वाले,
आज अलग-अलग जहां में मजबूर हो गए
और सच कहूं तो, घर आज भी वही है,
बस “घर वाले” कहीं खो गए।
**“कमरे वही हैं… बस आवाजें बदल गई हैं।”**